Commonwealth Games 2022 Medal Tally: बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games) का आज छठा दिन (3 अगस्त) है. अब तक 128 गोल्ड मेडल्स का फैसला हो चुका है. ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने इनमें से 42 गोल्ड मेडल जीते है. फिलहाल यह देश कुल 106 पदक जीत चुका है. पदकों के इस शतक के साथ ऑस्ट्रेलिया मेडल टैली में टॉप पर चल रहा है. मेजबान इंग्लैड (England) यहां दूसरे नंबर पर है. इंग्लैंड अब तक 31 गोल्ड के साथ कुल 86 पदक अपने नाम कर चुका है.

मेडल्स की इस रेस में फिलहाल भारत (India) बहुत पीछे है. भारत के हिस्से अब तक महज 13 पदक आए हैं. इनमें 5 गोल्ड, 5 सिल्वर और 3 रजत पदक हैं. मेडल टैली में भारत छठे पायदान पर हैं. 72 देशों में से अब तक कुल 29 देशों ने पदक जीते हैं. टॉप-10 में कौन-कौन से देश शामिल हैं? यहां देखें..

पोजीशन नंबरदेशगोल्डसिल्वरब्रॉन्जटोटल मेडल
1ऑस्ट्रेलिया423232106
2इंग्लैंड31342186
3न्यूजीलैंड137626
4कनाडा11161946
5दक्षिण अफ्रीका65516
6भारत55313
7स्कॉटलैंड381526
8वेल्स32813
9मलेशिया3238
10नाइजीरिया3148

यह भी पढ़ें..

Asia Cup 2022 Schedule: लंबे इंतजार के बाद सामने आया एशिया कप का पूरा शेड्यूल, 28 अगस्त को होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत

CWG 2022 Men's Long Jump: श्रीशंकर और मोहम्मद अनीस ने लगाई लंबी छलांग, फाइनल में पहुंचे दोनों भारतीय खिलाड़ी