दुनिया में बहुत से खिलाड़ी अपनी उपलब्धियों और लाइफस्टाइल की वजह से चर्चा में रहते हैं, लेकिन एक खिलाड़ी की कहानी बाकी सब से अलग है.विलियमब्रूसजेनर, जिन्होंने 1976 के ओलंपिक में गोल्डमेडल जीतकर अमेरिका को गौरवान्वित किया, एक समय वो लाखों लड़कियों का क्रशहुआ करते. उनकी इमेज ‘प्लेबॉय’ की बन गई थी.ब्रूस ने तीन शादियां कीं. उनके 10 बच्चे हैं, लेकिन इसके बाद उन्होंने एक ऐसा फैसला लिया जिसने दुनिया को चौंका दिया. 66 साल की उम्र में उन्होंने अपनी जेंडर आइडेंटिटी बदल ली और आज कैटलिनजेनरके नाम से जानी जाती हैं.
ओलंपिक में अमेरिका के लिए जीता गोल्डमेडल
कैटलिन का जन्म 28 अक्टूबर 1949 को न्यूयॉर्क में हुआ था. बचपन में पढ़ाई में कमजोर और डिस्लेक्सिया से जूझने वाले ब्रूस ने खेलों में करियर बनाने का फैसला लिया. कॉलेज में ट्रैक एंड फील्ड से शुरुआत करने के बाद उन्होंने डेकाथलॉन चुना और 1976 के मॉन्ट्रियलओलंपिक में गोल्डमेडल जीतकर इतिहास रच दिया. इसके बाद ब्रूस रातोंरात अमेरिका के हीरो बन गए.
मेडल जीतने के बाद बनी प्लेबॉय का इमेज
ब्रूसमेडल जीतने के बाद लड़कियों के बीच काफी पॉपुलर हो गए थे. एक लाइन में कहा जाए तो उनके लिए जैसा पागलपन था वैसा आज तक अमेरिकी इतिहास में किसी खिलाड़ी के लिए नहीं देखा गया. इसकेक बाद महिलाओं में मशूहर 'प्लेगर्ल' मैग्जिन (मंथली छपने वाली मैग्जिन महिलाओं के लिए होती है, जिसमें पुरुषों की न्यूड तस्वीरें छपती हैं) के कवर मॉडल बने.
ब्रूस ने की तीन शादियां, 10 बच्चों के हैं पिता
कैटलिन ने अपने जीवन में कुल तीन शादियां की हैं. ब्रूस ने सबसे पहले साल 1972 में क्रिस्टास्कॉट से शादी की. जो 9 साल तक चली. इस शादी से उन्हें दो बच्चे हुए, बर्टजेनर और कैसीजेनर.
इसके बाद 1981 में कैटलिन ने लिंडाथॉम्पसन से शादी की. लिंडा के साथ कैटलिन के दो बच्चे हुए. जिनका नाम ब्रॉडीजेनर और ब्रैंडनजेनर है. दोनों ही हॉलीवुड में जाना-पहचाना नाम हैं.
कैटलिन की सबसे चर्चित शादी क्रिसजेनर से रही, जिनसे दो बेटियां – केंडल और काइली– हुईं. साथ ही उन्होंने कर्डाशियानसिस्टर्स और रॉब को भी सौतेले पिता की तरह पाला.
काइलीजेनर-केंडलजेनर और किम कर्डाशियान की पिता हैं कैटलिन
काइलीजेनर, केंडलजेनर और किम कर्डाशियान दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया सुपरस्टार और सुपरमॉडल में से एक हैं. ये सभी ब्रूस यानी कैटलिनजेनर की बेटियां हैं.
66 की उम्र में ब्रूस बन गए कैटलिन
2015 में ब्रूस ने दुनिया के सामने आकर बताया कि वह ट्रांसजेंडर महिला हैं और अब कैटलिनजेनर के रूप में जीना चाहती हैं. यह घोषणा दुनिया के लिए चौंकाने वाली थी, लेकिन धीरे-धीरे परिवार और बच्चों ने उन्हें अपनाया.
यह भी पढ़ें-
60 शतक, 100 अर्धशतक और 349 विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का निधन, क्रिकेट जगत में शोक की लहर
