महज़ 4 गेंदों में टीम ने हासिल किया 89 रनों का लक्ष्य!
ABP News Bureau | 11 Apr 2017 06:10 PM (IST)
फाइल फोटो
नई दिल्ली/ढाका: क्या आपने कभी सुना है कि किसी टीम ने महज़ 4 गेंदों पर 89 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया हो. अगर हर गेंद पर 4 छक्के भी लगाए जाएं तो भी कोई टीम 89 रन नहीं बना सकती लेकिन आज क्रिकेट के इतिहास में ये कारनामा भी देखा गया. बांग्लादेश में ढाका क्रिकेट लीग में लालमठिया क्लब और एग्जिम टीम के बीच मैच खेला गया जिसके एग्जिम की टीम ने 4 गेंदों पर जीत लिया. जी हां अब हम आपको बताते हैं कि आखिर कैसे 4 गेंदों पर 89 रन बनाकर टीम जीत गई. मुकाबले में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए लालमठिया की टीम महज़ 14 ओवर में 88 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई लेकिन इस दौरान अंपारिंग का स्तर बेहद खराब देखा गया और एक नहीं कई बार अंपायर्स ने गलत फैसला दिए जिसके विरोध में गेंदबाज़ी करते वक्त लालमठिया टीम के गेंदबाज़ सुजान मेहमूद ने महज़ 4 गेंदे फेंकी और 89 रनों के लक्ष्य का पीछा करने वाली एग्ज़िम टीम को 80 रन वाइड के रूप में दिए. आपको बता दें कि बोर्ड रिकॉग्नाइज़ड किसी भी मुकाबले में कभी भी कोई टीम ऐसा नहीं कर पाई है.