Asian Games 2018 : 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा के फाइनल में सजन प्रकाश
एजेंसी | 19 Aug 2018 10:48 AM (IST)
सजन इस स्पर्धा में हिस्सा लेने वाले एकमात्र भारतीय तैराक हैं और उन्होंने अंतिम सूची में तीसरा स्थान हासिल किया.
जकार्ता: इंडोनेशिया में खेले जाने वाले 18वें एशियन गेम्स की शुरूआत हो चुकी है. भारत की तरफ से एशियन गेम्स में 572 खिलाड़ी पहुंचे हैं. बता दें कि इस बार के एशियाई खेलों में नीरज चोपड़ा भारत की तरफ से फ्लैग बियरर थे. इस बीच भारत के लिए पहला दिन शानदार रहा. जहां तैराकी में भारत के सजन प्रकाश ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है. भारतीय तैराक सजन प्रकाश ने रविवार को अच्छा प्रदर्शन करते हुए 18वें एशियाई खेलों में पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है. सजन इस स्पर्धा में हिस्सा लेने वाले एकमात्र भारतीय तैराक हैं और उन्होंने अंतिम सूची में तीसरा स्थान हासिल किया. भारतीय तैराक सजन ने हीट-3 में 1 मिनट और 58.12 सेकेंड का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया और अंतिम सूची में क्वालीफाई के लिए शीर्ष-8 में स्थान हासिल किया. फाइनल सूची में जापान के सेतो देया (एक मिनट और 57.23 सेकेंड) को पहला और उनके हमवतन होरोमुरा नाओ (एक मिनट और 58.06 सेकेंड) को दूसरा हासिल हुआ मिला.