जकार्ता: एशियन गेम्स 2018 के मेन्स आर्चरी (पुरुष तीरंदाजी) के फाइनल मुकाबले में भारतीय पुरुषों की टीम कोरियाई टीम से हार गई. फाइनल में 229-229 से बराबरी के बाद भारतीय टीम को शूट-ऑफ में मुकाबला गंवाना पड़ा और इस कारण भारत को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा. इस हार के कारण भारतीय टीम 2014 में इंचियोन में हुए एशियाई खेलों में इसी प्रतियोगिता में जीते गए अपने गोल्ड मेडल को नहीं बचा सकी. भारत की ओर से रजत चौहान, अमन सैनी और अभिषेक वर्मा ने कोरिया को कड़ी टक्कर दी. दों अंको से चूके गोल्ड इससे पहले आर्चरी में महिलाओं के मुकाबले में भी भारत को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा. फाइनल मुकाबले में भातीय टीम महज दो अंको से गोल्ड मेडल नहीं जीत पाई. भारतीय टीम ने कोरिया के 231 अंको के मुकाबले 228 अंक ही अर्जित कर पाई. महिलाओं के कोरिया को दी कड़ी टक्कर इससे पहले, 2014 में हुए एशियाई खेलों में भारतीय टीम ने महिला कंपाउंड टीम प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था. मुस्कान किरार, मधुमिता कुमारी और ज्योति सुरेखा वेन्नम की अगुआई वाली भारतीय टीम ने कोरिया को अच्छी टक्कर दी. पहले सेट में उन्होंने कोरियाई महिला तीरंदाजों के खिलाफ 59-57 से बढ़त हासिल की. चौथे सेट में फिसलीं भारतीय महिलाएं इसके बाद, दक्षिण कोरिया की टीम ने दूसरे सेट में वापसी की और 58-56 से बढ़त लेकर कुल स्कोर बराबर कर लिया. तीसरे सेट में दोनों टीमों ने 58-58 से बराबरी का स्कोर खेला और ऐसे में दोनों का कुल स्कोर 173-173 से बराबर था. चौथे सेट में भारतीय महिलाएं फिसल गईं और उन्हें 55-58 से पीछे होना पड़ा. ऐसे में कुल स्कोर से 231-228 से हारकर भारतीय टीम ने रजत पदक जीता. Asian Games 2018: महिला तीरंदाजी में भारतीय टीम को मिला सिल्वर
