टीम इंडिया का एक और स्टार जल्द बंधने वाले हैं शादी के बंधन में
इशांत फिलहाल भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं. हालांकि, IPL 2016 में पुणे सुपरजाएंट्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने अच्छी परफॉर्मेंस दी थी.
अब लिस्ट में टीम इंडिया के एक नए स्टार का नाम जुड़ गया है. जो अपनी गेंदबाजी से टीम इंडिया और आईपीएल में कई मैच जिताएं हैं.
प्रतिमा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी की हैं. प्रतिमा की पांच बहनें हैं जिनमें से चार बास्केटबॉल की प्लेयर है जो इंडिया के लिए खेल चुकी हैं और खेल रही हैं
दोनों की फैमिली जल्द ही शादी की तारीख तय करने वाली हैं. हालांकि, इशांत के करीबियों का कहना है कि शादी इस साल के आखिर में होगी.
जी हां, हम बात कर रहे टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा की जिन्होंने रविवार को एक सेरेमनी के दौरान प्रतिमा सिंह के साथ सगाई कर ली और जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाऐंगे.
आपको बता दें कि प्रतिमा सिंह एक बास्केटबॉल प्लेयर हैं और वे इंडिया की बास्केटबॉल टीम का हिस्सा भी हैं.
युवराज सिंह, रोहित शर्मा, सुरेश रैना और हरभजन सिंह ने साल भर के भीतर ही शादी या सगाई की है. इसे देख कर तो ऐसा ही लग रहा है कि टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए शादियों का सीजन चल रहा है.