वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 जो की हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में खेला जा रहा है। इस मेगा इवेंट में भारतीय खिलाड़ियों का गजब का प्रदर्शन जारी है। वहीं भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा एक बार फिर अपने कमाल के थ्रो को लेकर चर्चा में है। जैवलिन थ्रो में भारत का नाम रोशन करने वाले नीरज चोपड़ा ने एक ही थ्रो में फाइनल में जगह बना ली है।