क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले Sachin Tendulkar, भारत के स्टार बल्लेबाज Virat Kohli, भारत को तीन ICC Trophy जिताने वाले MS Dhoni और भारत के दिग्गज स्पिनर रहे Harbhajan Singh को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रण दिया गया है. हालांकि, इनमें से कौन-कौन अयोध्या जाएगा. अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है. कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सचिन और कोहली Ayodhya जा सकते हैं.