इस नियम का इस्तेमाल 2019 वर्ल्ड कप के बाद टेस्ट क्रिकेट में शुरू किया गया था. इस नियम के मुताबिक यदि किसी खिलाड़ी को बल्लेबाजी के समय सिर या उसके गर्दन में गेंद लगती है तो उसका कन्कशन टेस्ट किया जाएगा. यदि बल्लेबाज की स्थिति सही नहीं है तो उसे बाहर करके उसकी जगह दूसरा खिलाड़ी लाया जा सकता है.