ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुआ. और इस ड्रा के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एशेज ट्रॉफी पर अपना कब्जा बरकरार रखा. टेस्ट मैच के पांचवें दिन का खेल बारिश की वजह से नहीं हो सका. ऑस्ट्रेलिया ने पहले और दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को हराया था. हालांकि, इंग्लैंड ने कंगारूओं को तीसरे टेस्ट मैच में हराया. इस तरह 5 टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-1 से आगे है. दोनों टीमों के बीच आखिरी टेस्ट 27 जुलाई से लंदन में खेला जाएगा.