पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, 'आज वे(भाजपा) सत्ता में हैं, मैं सत्ता में हूं लेकिन हमेशा आप सत्ता में नहीं रहेंगे... हम इतिहास नहीं बदल सकते हैं, वे इतिहास को बदल रहे हैं, पुस्तक के नाम बदल रहे हैं। योगी जी की लिखी हुई किताबे भेज दी, किसी को पता है उन्होंने क्या लिखा है? यह एक राजनीतिक कैंपेन है और राजनीतिक प्रतिशोध है... हमारे राज्य से 4-5 वर्षों में 4 लाख करोड़ से ज़्यादा कमाकर ले गए, हमारा टैक्स हमें वापस नहीं देंगे? वह तो हमारा पैसा है... '