कांग्रेस द्वारा राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' के निमंत्रण को अस्वीकार करने पर राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा, 'जिस प्रभु के कार्यक्रम में आना है, उनको उन्होंने पहले नकारा है कि वहां भगवान का कोई अस्तित्व नहीं है और अगर ऐसी स्थिति में वे आएंगे तो लोग पुछेंगे कि जिसका अस्तित्व नहीं है तो आप किसको देखने गए थे? इसीलिए उनको और शर्मिंदा होना पड़ेगा ... शर्मिंदा ना होना पड़े इसीलिए आरोप लगा दिया कि राजनीति के कारण, सत्ता के लिए यह अनुष्ठान कर रहे हैं...'