झारखंड की राजनीति में आज बड़ा दिन है. चंपई सोरेन सरकार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट का सामना करेगी. इसी के साथ सरकार का भविष्य भी तय हो जाएगा. इससे पहले 31 जनवरी को हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद विधायक दल की बैठक में चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया गया था.