झारखंड सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता ने कहा, 'धीरज साहू और उनके पिता खानदानी लोग हैं। एक बड़े व्यवसाय और बड़े घराने से उनका ताल्लुक है। सैकड़ों वर्षों से ये अपना बड़ा व्यवसाय कर रहे हैं। ये पैसा किस परिपेक्ष का है, ये आयकर विभाग को स्पष्ट करना चाहिए। ऐसा नहीं है कि ये घूस का पैसा है। जांच हो रही है, जांच करके दूध का दूध और पानी का पानी करें...उनका निजी व्यवसाय है, उसका पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। इस विषय पर हम क्या करें...'