TVF की नई वेब सीरीज 'The Pyramid Scheme' मल्टी-लेवल मार्केटिंग (MLM) और पिरामिड स्कीम जैसे विषय पर आधारित है. सीरीज उन योजनाओं की सच्चाई को सामने लाती है जो लोगों को कम समय में अमीर बनने के बड़े-बड़े सपने दिखाती हैं. सात एपिसोड की यह सीरीज मनोरंजन के साथ एक जरूरी सामाजिक मुद्दे को भी उठाती है.अभिनय की बात करें तो Paramvir Singh Cheema के काम की खास सराहना हो रही है. वहीं Ranvir Shorey, Alfiya Jafri, Shekhar Suman और Anjan Srivastav सहित पूरी स्टारकास्ट अपने अभिनय से प्रभावित करती नजर आती है.सीरीज को Shreyansh Pandey ने क्रिएट किया है. TVF एक बार फिर ऐसा विषय लेकर आया है जो आम लोगों की जिंदगी और उनके अनुभवों से जुड़ा हुआ है. 'The Pyramid Scheme' मनोरंजन के साथ-साथ MLM स्कैम्स के प्रति जागरूकता फैलाने का भी काम करती है.