Ram Charan और Janhvi Kapoor स्टारर 'Peddi' एक ऐसे गांव की कहानी है जो अपनी पहचान और बेहतर सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहा है. Peddi अपने टैलेंट और खेल के जरिए गांव को नई पहचान दिलाने की कोशिश करता है. फिल्म में गांव के सपनों, संघर्षों और पहचान की लड़ाई को भावनात्मक अंदाज में दिखाया गया है.फिल्म का First Half थोड़ा धीमा लगता है, लेकिन Second Half कहानी को मजबूती देता है. खासकर आखिरी हिस्से में Ram Charan की परफॉर्मेंस और उनका भावुक मोनोलॉग दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ता है. क्रिकेट, कुश्ती और रनिंग जैसे खेलों को कहानी का अहम हिस्सा बनाया गया है, जो फिल्म को एक अलग पहचान देते हैं.Divyenndu, Jagapathi Babu और Shivarajkumar भी अपने किरदारों में प्रभाव छोड़ते हैं. वहीं ए.आर. रहमान का संगीत और बैकग्राउंड स्कोर फिल्म के भावनात्मक पलों को और असरदार बनाते हैं. 'Peddi' एक प्रेरणादायक और भावनात्मक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसकी सबसे बड़ी ताकत Ram Charan का दमदार अभिनय है.