Shivangi Joshi ने इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने कभी ऐसा कोई काम नहीं किया जिससे उन्हें पुलिस या लॉकअप जाने जैसी स्थिति का सामना करना पड़े। उन्होंने कहा कि नए शो को लेकर वह काफी एक्साइटेड हैं, लेकिन नर्वसनेस उससे भी ज्यादा है। Shivangi ने माना कि वह कभी अपने परिवार से इतने लंबे समय तक दूर नहीं रहीं, इसलिए यह अनुभव उनके लिए चुनौतीपूर्ण होगा। उन्होंने यह भी साफ किया कि वह शो में कोई अलग रणनीति नहीं अपनाएंगी। वह जैसी असल जिंदगी में हैं, वैसी ही स्क्रीन पर भी नजर आएंगी। उनका मानना है कि दर्शक उन्हें उनके वास्तविक अंदाज में ही देखना चाहते हैं