तब और अब की ज़रीन ख़ान में आए अंतर पर आंखें भरोसा नहीं कर पातीं!

बायीं ओर दिख रहीं ये तस्वीरें हेट स्टोरी थ्री जैसी फिल्म में अपना जलवा दिखा चुकी ज़रीन ख़ान की ही हैं. दायीं ओर हेट स्टोरी थ्री के एक पोस्टर से ली गई तस्वीर है. आप खुद अंदाज़ा लगा सकते हैं कि समय के साथ इंसान में कितान बदलाव आ सकता है.
उन्होंने खुद अपने फेसबुक टाइमलाइन पर ये तस्वीरें पोस्ट की हैं. उन्होंने एक लंबे पोस्ट में बताया है कि सफेद ड्रेस वाली उनकी तस्वीर नौवीं क्लास की है और पिंक ड्रेस वाली तस्वीर उनकी 12वीं की परीक्षाएं खत्म होने के बाद ली गईं थीं.
उन्होंने अपने एक फेसबुक पोस्ट में बताया है कि जब वे इन तस्वीरों को देखती हैं तो उन्हें आज अपने आप पर गर्व महसूस होता है. लेकिन आगे वे ज़ोर देते हुए कहती हैं कि तब भी उन्हें खुद पर कम गर्व नहीं था और उन्होंने कभी किसी को उनके वजन की वजह से नीचा दिखाने या उनपर कोई कमेंट करने की छूट नहीं दी.
बायीं ओर दिख रहीं ये तस्वीरें हेट स्टोरी थ्री जैसी फिल्म में अपना जलवा दिखा चुकी ज़रीन ख़ान की ही हैं. दायीं ओर हेट स्टोरी थ्री के एक पोस्टर से ली गई तस्वीर है. आप खुद अंदाज़ा लगा सकते हैं कि समय के साथ इंसान में कितान बदलाव आ सकता है.
लेकिन उन्होंने ज़ोर देकर लिखा है कि अपने जीवन में ये बदलाव उन्होंने किसी के दवाब में नहीं बल्कि अपनी मर्जी से किया है. उनका संदेश यही है कि इंसना को दूसरों से ज़्यादा खुद पर यकीन होना चाहिए और वो जैसे हैं वैसे ही बने रहना चाहिए.
उन्होंने पूरे पोस्ट के सहारे ये बताने की कोशिश की है कि उनके वजन घटाने और फिटनेस पाने का सफर काफी लंबा रहा है और इंडस्ट्री में आने के बाद उन्हें अपने रोल के हिसाब के कई बार अपने वजन में बदलाव करना पड़ा.