यूट्यूब ने अमेरिका में फेसबुक को पछाड़ा, बनी नंबर 2 वेबसाइट
इस रिपोर्ट में ये भी अनुमान लगाया गया है कि अमेजन अगले कुछ महीनों में याहू को पीछे छोड़कर अमेरिका की चौथी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेबसाइट बन जाएगी. तस्वीर: गूगल फ्री इमेज
फेसबुक ने इससे पहले बताया था कि इस साल की दूसरी तिमाही में उत्तरी अमेरिका में उसके यूजर्स की संख्या स्थिर रही है. जबकि इस दौरान यूरोप में उसके यूजर्स की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है. फोटोः गूगल फ्री इमेज
इस कारण फेसबुक को यह स्थान गंवाना पड़ा है. सीएनबीसी की रिपोर्ट में मार्केट रिसर्च फर्म सिमिलरवेब के हवाले से बताया गया कि फेसबुक के एप का ट्रैफिक बढ़ा है, लेकिन यह इतना अधिक नहीं था कि फेसबुक अपने पहले नंबर की स्थिति को बरकरार रख सके. फोटोः गूगल फ्री इमेज
दूसरी तरफ गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट की स्वामित्व वाली यूट्यूब के ट्रैफिक और व्यूअरशिप में बढ़ोतरी दर्ज की गई. इस रिसर्च में पाया गया कि गूगल अमेरिका की शीर्ष वेबसाइट के स्थान पर बरकरार है.फोटोः गूगल फ्री इमेज
अमेरिका में यूट्यूब फेसबुक को पीछे छोड़ते हुए दूसरी नंबर की वेबसाइट बन गई है. फेसबुक इससे पहले लंबे समय तक इस स्थान पर रहा था, लेकिन पिछले दो सालों में उसके मासिक पेज व्यूअर्स में तीव्र गिरावट दर्ज की गई है, जो 8.5 अरब से घटकर 4.7 अरब रह गई है. फोटोः गूगल फ्री इमेज
ये रिपोर्ट के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें.