फिलीपीन्स के इन कैदियों की जिंदगी देख दंग रह जाएंगे आप!
इस जेल में जिंदगी बिता रहे कैदियों के साथ बहुत ही ज्यादा क्रूरता बरती जाती है.
जेल में इतनी भारी संख्या में कैदियों के होने के कारण गंदगी और उससे होने वाली बीमारियां तो आम बात हैं.
कैदियों की स्थिती इस जेल में इतनी दयनीय है कि आपको अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होगा.
इस जेल की हालत इतनी ज्यादा खस्ता है कि कैदियों को जगह न मिलने के कारण वे जेल के बास्किटबॉल कोर्ट में सो रहे हैं. कई सामाजिक कार्यकर्ताओं के अनुसार इस जेल में 130 कैदी पर एक ही बाथरुम की सुविधा है.
ये तस्वीरें साफ दिखाती हैं कि इस जेल में कैदी सोते वक्त अपने पांव तक नहीं फैला पाते.
फिलीपीन्स की जेल में कैदियों के साथ कितना अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है इस बात का अंदाजा तो इस बात से लगाया जा सकता है कि 800 कैदियों की क्षमता रखने वाली जेल में 3800 कैदियों को रखा गया है.
फिलीपीन्स के नए राष्ट्रपति रोबेर्तो दुतेर्ते हाल ने ही में अमेरिका के राष्ट्रपति ओबामा पर बेहद ही भद्दी टिप्पणी की थी. दुतेर्ते ने फिलीपीन्स में नशीली दवाओं और ड्रग्स का व्यापार करने वाले गुटों के खिलाफ मोर्च खोल दिया है. लेकिन उनकी इस पहल से मानवाधिकारों का जबरदस्त उल्लंघन हो रहा है. फिलीपीन्स की जेल में रहने वाले कैदियों की जिंदगी नर्क से भी ज्यादा खराब है.