IN PICS: भस्म कर देने वाले इस अघोरी की कहानी जान आप भी हैरान रह जाएंगे!

एक शख्स को अपनी करतूतों का शिकार बनाने के लिए इस बाबा ने तंत्र-मंत्र का जाल फेंका था. लेकिन बाबा अपने ही बिछाए जाल में खुद ही फंस गया और अब इसके पाखंड का खुलासा होने के बाद इस बर पर बरस रहे हैं थप्पड़. आगे की स्लाइड्स में जानें क्या है पूरा मामला....!
लोगों के गुस्से का शिकार बना गणेश नाथ वहां से भागने लगा. इसी दौरान लोगों ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया और फिर पुलिस को खबर कर दी. मौके पर पुलिस पहुंची तो ये बचने के लिए नौटंकी करने लगा. भालचंद्र की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी गणेश नाथ को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में पुलिस को पता चला कि तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से पैसे ऐठना ही गणेश नाथ का धंधा है. ये ऐसे लोगों की तलाश में घूमता है जो कोई नया काम शुरू करते हैं. ये अपनी तंत्र साधना के जरिए उनपर पैसों की बारिश करने का झांसा देता है. जो इसके झांसे में आकर इसे पैसे देते हैं उनसे तो ये कुछ नहीं कहता और जो इसे पैसे देने से इंकार करते हैं उनको ये अपनी साधना के जरिए मौत के घाट उतार देने की धमकी देकर डराता है.
जरा इन तस्वीरों को देखिए. ये तस्वीरें हैं खुद को पहुंचा हुआ अघोरी बताने वाले गणेश नाथ की. गले में नरमुंड की माला, सुनसान बियावान में तपस्या, शमशान में साधना. ये वो तस्वीरें है जिन्हें दिखाकर गणेश नाथ लोगों के सामने खुद को पहुंचा हुआ अघोरी बताता था. बड़े बड़े दावे करता था.
भालचंद्र का इल्जाम है कि ढोंगी गणेश नाथ ने उसे पैसे लेकर कई जगह बुलाया लेकिन इन्होने उसके पास जाने से मना कर दिया. लेकिन इसके बाद भी गणेश नाथ नहीं माना वो लगातार भालचंद्र को भस्म कर देने की धमकियां देता रहा. आखिर कार परेशान होकर इन्होने गणेश नाथ को सबक सिखाने का फैसला कर लिया. पहले तो इन्होने अपने इलाके के लोगों को ढोंगी बाबा के खेल की खबर की और फिर उसे पैसे लेने के बहाने अपने आफिस में बुलाया. गणेश नाथ को लगा की इसका काम बन गया. भालचंद्र डर कर इसके जाल में फंस गया और फिर ये पैसा लेने उसके दफ्तर जा पहुंचा. गणेश नाथ अघोरी के भेष में भालचंद्र के दफ्तर के अंदर बैठ कर उसका इंतजार करने लगा इसी दौरान इलाके के लोग वहां पहुंच गए और फिर सभी ने इस पाखंडी बाबा की कर दी धुनाई.
एक शख्स को अपनी करतूतों का शिकार बनाने के लिए इस बाबा ने तंत्र-मंत्र का जाल फेंका था. लेकिन बाबा अपने ही बिछाए जाल में खुद ही फंस गया और अब इसके पाखंड का खुलासा होने के बाद इस बर पर बरस रहे हैं थप्पड़. आगे की स्लाइड्स में जानें क्या है पूरा मामला....!
पुलिस ने पाखंडी गणेश नाथ के पास से एक नरमुंड और कुछ हडिड्यां बरामद की है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि वो हड्डियां किसी इंसान की हैं या फिर जानवर की. पुलिस बाकी के थानों से संपर्क साध कर इसका आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगालने में लगी है.
लोगों से अपनी जान छुटा कर भागते एक बाबा की ये तस्वीरें मुंबई से सटे वसई की हैं. खुद को पहुंचा हुआ अघोरी बताने वाले इस पाखंडी की कहानी का हम खुलासा करें उससे पहले आप जरा मोबाइल कैमरे में कैद इसकी नौटकीं की इन तस्वीरों को देखिए. पहले तो अपने पाखंड के खेल का खुलासा होने के बाद ये बचने के लिए इधर उधर की बांतें करता रहा लेकिन जैसे ही लोगों ने इस पर थप्पड़ बरसाये ये भाग खड़ा हुआ. गुस्साए लोग इसके पीछे भागे. फिर कुछ दूर के बाद ये पाखंडी सड़क पर लेट गया और खुद को बचाने के लिए किस तरह का ड्रामा करने लगा.
भालचंद्र के मुताबिक गणेश नाथ ने उनसे कहा कि वो उस पर पैसों की बारिश कर सकता है. लेकिन उसके लिए उसे उसको पच्चीस हजार रुपए देने होंगे. उन पैसों से वो उज्जैन के शमशान से राख लाएगा. पूजा पाठ और तंत्र-मंत्र का सामान खरीदेगा और सिद्दी करेगा. जिसके बाद उसके ऊपर पैसों की बारिश होने लगेगी. भालचंद्र के मुताबिक उन्होने उस दिन तो गणेश नाथ को किसी तरह बहाना बनाकर वहां से चलता किया लेकिन इसके बाद गणेश नाथ ने उसे लगातार फोन करना शुरू कर दिया. वो भालचंद्र को पैसे ना देने पर भस्म कर देने की धमकी देने लगा. उसने उससे कहा कि अगर उसने उसे पैसे नहीं दिए तो वो अपनी साधना से उसे मौत के घाट उतार डालेगा.
मुंबई के वसई के रहने वाले भालचंद्र कलाड़े नाम के इस शख्स को भी ढोंगी बाबा गणेश नाथ ने अपना शिकार बनाने की कोशिश की थी. भालचंद्र ने कुछ दिनों पहले ही मनवेल पाडा में पेन कार्ड और आधार कार्ड बनाने की दुकान खोली है. इनके मुताबिक कुछ दिन पहले बाबा गणेश नाथ उनकी दुकान में आया उसने उनसे कहा. बच्चा मैं पहुंचा हुआ अघोरी हूं. मेरे पास तंत्र-मंत्र की शक्ति है. उस शक्ति से मैं किसी को मौत भी दे सकता हूं और किसी पर पैसों की बारिश भी कर सकता हूं.
आइए अब आपको बताते हैं कि ये पाखंडी बाबा है कौन और इसने किया क्या है. इसका नाम है गणेश नाथ खुद को पहुंचा हुआ अघोरी बताता है. तंत्र-मंत्र में खुद को उस्ताद बताता है. ये पाखंडी दावा करता है कि 'मैं कहीं भी पैसों की बारिश कर सकता हूं. मैं किसी को भी भस्म कर सकता हूं' पाखंडी गणेश नाथ तंत्र-मंत्र और काले जादू के नांम पर लोगों को डराता धमकाता था. उनसे पैसों की मांग करता था.