✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

IN PICS: मौत के इस बोलते वीडियो की कहानी जान आप भी सन्न रह जाएंगे!

एबीपी न्यूज़   |  25 Aug 2016 08:19 PM (IST)
IN PICS: मौत के इस बोलते वीडियो की कहानी जान आप भी सन्न रह जाएंगे!

मेरे घरवालों मुझे मारना चाहते हैं, मैं इमरान से शादी करना चाहती हूं, मेरे पापा, मेरे भाई ये दोनों मुझे मारना चाहते हैं. इसलिए ये लोग मुझे गांव ले जा रहे हैं. मुझे मेरी जान का खतरा है. मैं बालिग हूं, अपनी जिंदगी की मालिक हूं. मुझे कुछ भी हो सकता है. मुझे मेरे घरवालों से अपनी जान का खतरा है.

1

लड़की के जिस वीडियो ने उसके घरवालों की साजिश को उजागर किया वो उसकी मौत से 6 दिन पहले ही बनाया गया था. इस सनसनीखेज वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने लड़की की मौत की हकीकत का पता लगाने के लिए कब्र से उसकी लाश को बाहर निकाला और अब पुलिस पोस्टमार्टम के जरिए वजह का पता लगाने में जुटी है.

2

मेरे घरवालों मुझे मारना चाहते हैं, मैं इमरान से शादी करना चाहती हूं, मेरे पापा, मेरे भाई ये दोनों मुझे मारना चाहते हैं. इसलिए ये लोग मुझे गांव ले जा रहे हैं. मुझे मेरी जान का खतरा है. मैं बालिग हूं, अपनी जिंदगी की मालिक हूं. मुझे कुछ भी हो सकता है. मुझे मेरे घरवालों से अपनी जान का खतरा है.

3

जिस वक्त ये वीडियो बनाया जा रहा था उस वक्त लड़की के साथ कोई और शख्स भी मौजूद था जो वीडियो बना रहा था. वो कौन है ये अभी भी एक राज है. इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस भी फौरन हरकत में आई. लड़की के घरवालों को पकड़ने के लिए पुलिस उनके घर पहुंची तो वो वहां से फरार मिले. उनकी गैरमौजूदगी ने पुलिस के शक को और भी ज्यादा पुख्ता करक दिया है. पुलिस ने इस मामले में लड़की के मां-बाप और भाई समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.

4

मोबाइल कैमरे से बनाया गया लड़की का ये वीडियो पूरे इलाके में वायरल हुआ तो लोग देख कर दंग रह गए. अपनी मौत से पहले बनाए गए इस वीडियो में लड़की ने खुलासा किया कि वो किसी इमरान नाम के लड़के से प्यार करती है. उससे शादी करना चाहती है लेकिन उसके घरवाले उसके इस रिश्ते के खिलाफ हैं. इस कदर खिलाफ है कि उनसे लड़की को अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है और इसीलिए उसने अपनी मौत से पहले इस वीडियो में अपने घरवालों के इरादों का सनसनीखेज खुलासा किया ताकि उसकी मौत के बाद ये सबूत उसके कातिलों को उनके किए की सजा दिला सके.

5

चलती ट्रेन में छिप कर एक लड़की ने मोबाइल से बनाया अपना ये वीडियो. वीडियो में उसने अपने घरवालों से अपनी जान के खतरे का खुलासा किया और अब उस लड़की की मौत के बाद इसी जिंदा सबूत ने उसकी मौत की साजिश को बेनकाब कर दिया है. उस साजिश को उजागर कर दिया है जिसे छिपाने के लिए लड़की के घरवालों ने बेहद ही शातिर चाल चली. लड़की को जान से मार देने के इरादे से वो लोग उसे मुंबई से हाथरस के एक गांव लेकर आए और फिर वहां एक दिन लड़की की रहस्यमय हालत में मौत हो गई उसकी मौत के बाद लड़की के घरवालों ने उसकी लाश को दफना भी दिया और गांववालों को सुनाई बीमारी की वजह से उसकी मौत की कहानी. लोगों ने उनकी कहानी पर एतबार भी कर लिया लेकिन लड़की की मौत के बाद सामने आया उसका एक वीडियो जिसने उसकी मौत की कहानी पर से पर्दा उठा दिया.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • न्यूज़
  • IN PICS: मौत के इस बोलते वीडियो की कहानी जान आप भी सन्न रह जाएंगे!
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.