IN PICS: अब बिना RC और DL के सफर करने पर नहीं कटेगा आपका चालान!
ड्राइविंग करते समय आपको कई जरुरी डॉक्युमेंट्स जैसे DL , RC, प्रदूषण और इंश्योरेंस अपने पास रखना होता है. कई बार जल्दबाजी में हम अपना पर्स घर पर ही भूल जाते हैं. जिसके कारण हमें भारी चालन भरना पड़ता है. अगर आप भी कभी अपनी RC और DL घर पर भूल जाएं तो घबराने की कोई जरुरत नहीं है क्योंकि अब बिना RC और DL के सफर करने पर नहीं कटेगा आपका चालान. आगे की स्लाइड्स में जानें क्या है पूरा मामला...!
डिजिलॉकर आपको डि़जिटल फॉर्म में आपके सारे डॉक्युमेंट्स को सुरक्षित रखने की सुविधा देता है.
अब आप डिजिलॉकर की मदद से अपने DL और RC को सुरक्षित रख सकेंगे. जरुरत पड़ने पर या अपना DL और RC घर भूल जाने की स्थित में इस लॉकर की मदद से ट्रैफिक पुलिस आपके डॉक्युमेंट्स को वेरिफाई कर सकती है.
आपको बता दें जांच के दौरान आपके डिजिलॉकर में डॉक्युमेंट्स न मिलने पर आपको जुर्माना भरना पड़ेगा.
आपको डि़जिलॉकर में साइन इन करने के लिए आधार कार्ड नंबर और आधार कार्ड में रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर की जरुरत पड़ेगी.