शादी में 'दहेज' ना लेकर पहलवान योगेश्वर दत्त ने कायम की मिसाल, देखें तस्वीरें
2014 के ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड हासील करने वाले पहलवान योगेश्वर की शादी समारोह में कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की. शादी समारोह में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर भी शामिल हुए. शादी में शामिल होकर खट्टर ने नवविवाहित जोड़े को आशिर्वाद दिया.
योगेश्वर की ये शादी उन लोगों के लिए मिसाल है जो लोग आज के दौर में भी दहेज लेते हैं. योगेश्वर देश के जाने माने पहलवानों में से एक हैं. लेकिन इतने बड़े पहलवान होने के बावजूद भी इस शादी में उन्होंने शीतल के परिवार से शगुन के नाम पर सिर्फ एक रुपए लेकर एक मिसाल कायम की है.
योगेश्वर की शादी में उनके साथ खेलने वाले बड़े खिलाड़ी भी शिरकत करने पहुंचे.
(All Pictures Credit- Facebook)
(All Pictures Credit- Facebook)
बॉक्सर विजेंद्र ने योगेश्वर को ट्विटर के जरिए शादी की शुभकामनाएं दीं.
योगेश्वर के दहेज न लेने के फैसले पर उनकी मां को उन पर गर्व है. योगेश्वर का कहना है कि उन्हें शीतल से दहेज नहीं बल्कि परिवार के लिए मान-सम्मान चाहिए.
ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल विजेता और पद्म श्री से सम्मानित हरियाणा के पहलवान योगेश्वर दत्त ने शादी कर ली है. बड़े बड़े हपलवानों को धूल चटाने वाले पहलवान योगेश्वर की शादी दिल्ली में शीतल शर्मा से हुई है. आगे की स्लाइड्स में देखें योगेश्वर की शादी की चुनिंदा तस्वीरें.
योगेश्वर की पत्नी शीतल कांग्रेसी नेता जय भगवान शर्मा की बेटी हैं और बीए फाइनल ईयर की स्टूडेंट हैं.
आगे देखें तस्वीरें...