IN PICS: नहीं रहा दुनिया का सबसे बूढ़ा हाथी 'हानाको', 69 साल की उम्र में हुई मौत!

दुनिया के सबसे बूढ़े हाथी ने गुरुवार को जापान के चिड़ियाघर में दम तोड़ दिया.
उसकी दयनीय जीवन दशा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अभियान चलाया गया.
आपको बता दें कि थाईलैंड सरकार ने 'हानाको' को उपहारस्वरूप जापान को दिया था. उसे 1949 में जापान लाया गया था, उस समय उसकी आयु दो वर्ष की थी.
पशु अधिकार संगठनों ने 'हानाको' को दुनिया का सर्वाधिक अकेलेपन वाले हाथी के रूप में भी उल्लेख किया था, क्योंकि उसका जन्म जंगल में हुआ था, लेकिन उसने अपनी अधिकतर जिंदगी कैद में अकेले बिताई.
दुनिया के सबसे बूढ़े हाथी ने गुरुवार को जापान के चिड़ियाघर में दम तोड़ दिया.
उन्होंने कहा कि हाथी को उठाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं उठा. इसके बाद चिड़ियाघर ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी.
आपको बता दें कि दुनिया के सबसे बूढ़े हाथी की उम्र 69 साल थी.
उन्होंने बताया कि 'हानाको' को गुरुवार को टोक्यो के बाहरी क्षेत्र इनोकाशीरा के चिड़ियाघर में जमीन पर लेटे हुए पाया गया था.
चिड़ियाघर के प्रवक्ता ने संवाददाताओं को बताया कि मृत हाथी का नाम 'हानाको' है, जिसका अर्थ है, 'फ्लावर चाइल्ड'.