जानें पाकिस्तान में हिंदू मंदिरों को तोड़ने को लेकर हाफिज सईद ने क्या कहा?

भारत के मोस्ट वांटेड आतंकियों में से एक और जमात-उद-दावा (जेयूडी) के चीफ हाफिज सईद ने पाकिस्तान में हिंदू मंदिर को तोड़ने को लेकर दिया है अब तक का सबसे बड़ा बयान...जानें इसपर हाफिज सईद ने आखिर ऐसा क्या कहा?
पाकिस्तान के प्रतिबंधित जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद ने कहा कि उसका संगठन देश में मंदिरों एवं गैर-मुस्लिमों के अन्य पवित्र स्थानों का विध्वंस नहीं होने देगा.
भारत के मोस्ट वांटेड आतंकियों में से एक और जमात-उद-दावा (जेयूडी) के चीफ हाफिज सईद ने पाकिस्तान में हिंदू मंदिर को तोड़ने को लेकर दिया है अब तक का सबसे बड़ा बयान...जानें इसपर हाफिज सईद ने आखिर ऐसा क्या कहा?
सिंध सूबे के मतली शहर में एक सभा के दौरान उसने कहा, ये मुसलमानों की जिम्मेदारी है कि वे अपने हिंदू भाइयों के पवित्र स्थलों की सुरक्षा करें.
सईद ने कहा कि कानून प्रवर्तन एजेंसियां राज्य विरोधी तत्वों एवं रॉ के खिलाफ गंभीरता से लड़ने का प्रयास कर रही हैं लेकिन नवाज शरीफ सरकार इस मुद्दे पर मूक बनी हुई है.
डॉन की रिपोर्ट के अनुसार सईद ने कश्मीरी मुस्लिमों के प्रति समर्थन का संकल्प जताया.
जमात-उद-दावा प्रमुख ने उन आरोपों को खारिज कर दिया कि भारत से सटे सिंध के थार क्षेत्र में मदरसों की शुरआत करके उनका संगठन चरमपंथ को बढ़ावा दे रहा है.