सारी दुनिया में चल रही समलैंगिकता की बहस के बीच जानें क्या है LGBTQ का मतलब
आज दुनिया के कई देशों में समलैंगिक अपने हक और अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं. भारत में भी समलैंगिको ने कई आंदोलन किए लेकिन अब भी उनकी कानूनी लड़ाई जारी है. अपने हक और अधिकारों के लड़ने वाले ये लोग खुद के समूह को LGBTQ कहते हैं. आइए इस अक्षरों 'LGBTQ' के क्या मायने होते हैं, समझने की कोशिश करते हैं.
चौथा अक्षर T है. टी का मतलब ट्रांसजेंडर होता है. ट्रांसजेंडर शब्द से उन लोगों के व्यवहार के बारे में बताया जाता है जो अपने जन्म से निर्धारित लिंग के विपरीत लिंग की भूमिका में जीवन बिताते हैं.
B का मतलब बाईसेक्सुअल होता है. जिसका शारीरिक आकर्षण पुरुष और महिलाओं दोनों की तरफ समान रुप से होता है, उन्हें बाइसेक्सुअल कहते हैं.
पांचवां और अंतिम अक्षर Q है. Q का मतलब क्वीयर होता है. वह जो खुद को ना लेस्बियन, ना गे, ना बाईसेक्सुअल और ना ही ट्रांसजेंडर मानते हों, क्वीयर कहलाते हैं. ऐसे लोग अपनी पहचान तय नहीं कर पाते हैं.
दूसरा अक्षर G है. जी का मतलब गे होता है. वैसे पुरुष जिनका शारीरिक आकर्षण पुरुषों की तरफ ही होता है उन्हें गे कहके बुलाया जाता है. गे शब्द काफी प्रचलित है.
एलजीबीटीक्यू एक टर्म है, जिसका पहला अक्षर है L. यहां L का मतलब लेस्बियन से है, मतलब जब दो महिलाओं का एक-दूसरे के प्रति शारीरिक आकर्षण होता है तो उन्हें लेस्बियन कहा जाता है.