चुनाव रिजल्ट 2026
(Source: ECI/ABP News)
IN PICS: सालगिरह के खास मौके पर बोले अमिताभ 'हमारी शादी में बारिश हुई थी'

आज सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और जानी मानी अभिनेत्री जया बच्चन की 43वीं सालगिरह है. इस खास मौके पर मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस को बधाई देने के लिए फेसबुक और ट्विटर के माध्यम से शुक्रिया कहा है.
1973 की सुपरहिट फिल्म 'ज़जीर' के बाद जया और अमिताभ शादी के पवित्र बंधन में बंध गए थे.
इस खास मौके पर अभिषेक बच्चन ने भी अपने माता पिता को बधाई दी. अभिषेक ने 1973 में आई फिल्म 'अभिमान' की फोटो फेसबुक पर शेयर की. आपको बता दें कि 'अभिमान' अमिताभ और जया की शादी के 1 महिने बाद ही आई थी.
अमिताभ ने तस्वीरों के साथ लिखा, मेरे और जया के बीच एक और साल बीत गया. यह एक और साल ऐसा है जब हम दोनों एक साथ शहर में नहीं हैं. वह विदेश में है और मैं देश में हूं.
अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा मैं जया के पिता के एक खास दोस्त के साथ था और वह मुझे मालाबार हिल की उस जगह पर ले जाने के लिए आए थे. जहां शादी होनी थी. उस समय अचानक बूंदाबांदी शुरू हो गई तभी हमारे पड़ोसी तेज़ी से दौड़ते हुए आए और बोले जल्दी चलो. शादी से पहले बारिश होना अच्छा शगुन है.
फिलहाल जया विदेश में हैं. अपनी ज़िंदगी के खास लम्हों को याद करते हुए बिग बी ने ट्विटर और फेसबुक पर अपनी और जया की कुछ बेहद खास तस्वीरें शेयर की. तस्वीरों के साथ ही अमिताभ ने अपनी शादी से जुड़े कुछ खास किस्सों को भी साझा किया. आप भी जानें इस खास मौके पर क्या कुछ कहा बिग बी ने..?
आज सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और जानी मानी अभिनेत्री जया बच्चन की 43वीं सालगिरह है. इस खास मौके पर मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस को बधाई देने के लिए फेसबुक और ट्विटर के माध्यम से शुक्रिया कहा है.