कोल्हापुर की अनोखी शादी, दूल्हा दुल्हन ने आसमान में पहनाई एक दूसरे को वरमाला!

आज हम आपको बताने वाले हैं महाराष्ट्र के कोल्हापुर की एक अनोखी शादी के बारे में जहां दूल्हा दुल्हन ने आसमान में एक दूसरे को वरमाला पहनाई यही नहीं शादी की रस्मों के लिए पंडित ने भी आसमान में मंत्र पढ़े. आगे की स्लाइड्स में देखें इस अद्भूत शादी की कुछ खास तस्वीरें..!

इस अनोखी शादी में कई मेहमान भी शामिल हुए जो ऊपर से इस जोड़े पर फूलों की बारिश कर रहे थे
ऐसा अद्भूत नजारा बहुत ही कम देखने को मिलता है जब दो प्यार करने वाले मंडप की जगह बादलों के बीच आसमान में एक दूजे के हो जाएं.
महाराष्ट्र के कोल्हापुर के रहने वाले 34 साल के जयदीप को हमेशा से ही ट्रैकिंग का शौक था और इसी शौक ने उन्हें रेश्मा पाटिल से मिलवाया और उनका प्यार परवान चढ़ा ट्रैकिंग के शौकीन जयदीप और रेशमा ने तय किया कि दोनों शादी करेंगे लेकिन आसमान में और फिर क्या था तैयारियां की गईं और दोनों ने 90 मीटर की ऊंचाई पर एक दूसरे को वरमाला पहनाई.
कोल्हापुर के पावनखिंड की इन हसीन वादियों में घाटी के बीचोंबीच रोप पर लटक रहे इस जोड़े ने आसमान में अनोखे ढंग से शादी की है.
शादी वाले दिन आपने दूल्हा दुल्हन को सजते हुए तो खूब देखा होगा लेकिन क्या कभी आपने ऐसा जोड़ा देखा है जो शादी के लिए सजने की जगह सेफ्टी बेल्ट पहन रहा हो.