बाइक सवार को बचाने के चक्कर में यात्रियों से भरी बस पलटी, 3 की मौत और दर्जनों घायल
स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बचाव के काम में जुट गई. थोड़े देर बाद मथुरा के एसएसपी और डीएम भी मौके पर पहुंच गए.
जिसके बाद आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया. आपको बता दें कि घायलों के इलाज के लिए अस्पताल में बेड तक की व्यवस्था नहीं थी. ज़मीन पर लेटा कर घायलों का उपचार किया जा रहा है. (फोटो क्रेडिट/रिपोर्ट- अनिल सारस्वत, एबीपी न्यूज़)
जिला अस्पताल की इस बदहाली ने अखिलेश सरकार के स्वास्थ्य सेवाओं के बड़े- बड़े वादों की पोल खोल कर रख दी है.
खबरों के मुताबिक सामने से बाइक को बचाने के चक्कर में बस पलट गई. बस पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई और करीब 50 लोग घायल हो गए.
बाइक को बचाने के चक्कर में पलट गई बस
सभी यात्री हरियाली तीज के त्योहार पर बलदेव से दाऊजी महाराज के दर्शन कर लौट रहे थे. और पूरी बस ऊपर से नीचे तक सवारियों से भरी हुई थी.
बाइक को बचाने के चक्कर में यात्रियों से भरी बस पलटी, 3 की मौत और दर्जनों घायल (फोटो क्रेडिट/रिपोर्ट- अनिल सारस्वत, एबीपी न्यूज़)
यमुना एक्सप्रेस वे के मथुरा बलदेव रोड पुलिया के नीचे यात्रियों से भरी बस पलटने से 3 लोगों की मौत और 4 से 5 दर्जन लोग घायल हो गए.