✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

ठंडी में बाइक और स्कूटर स्टार्ट करने में आती है दिक्कत, ये रहा समाधान

एबीपी लाइव   |  06 Jan 2026 05:34 PM (IST)
ठंडी में बाइक और स्कूटर स्टार्ट करने में आती है दिक्कत, ये रहा समाधान

कड़ाके की ठंड में सबसे ज्यादा परेशानी सुबह बाइक और स्कूटर चालकों को होती है. ऑफिस जाना हो, बच्चों को स्कूल छोड़ना हो या कोई जरूरी काम, और वहीं गाड़ी स्टार्ट न हो तो पूरा मूड खराब हो जाता है. बार बार सेल्फ दबाना, कई किक मारना और फिर भी इंजन का रिस्पॉन्स न मिलना प्राॅब्लम बन जाती है.

1

सर्दियों में बाइक और स्कूटर दोनों के इंजन पर ठंड का सीधा असर पड़ता है. कम तापमान में इंजन ऑयल गाढ़ा हो जाता है. जिससे इंजन के अंदर की मूवमेंट स्लो हो जाती है. इसी वजह से सुबह के समय गाड़ी स्टार्ट करते वक्त इंजन पर ज्यादा लोड पड़ता है और स्टार्टिंग में देरी होती है.

2

अगर आपकी बाइक या स्कूटर ठंड में आसानी से स्टार्ट नहीं हो रही तो चोक का सही इस्तेमाल बेहद जरूरी है. स्टार्ट करने से पहले इग्निशन ऑन करें और चोक लीवर को एक्टिव करें. ठंड में चोक इंजन तक ज्यादा फ्यूल भेजता है. जिससे फ्यूल सही तरह से जलता है और इंजन जल्दी रिस्पॉन्ड करने लगता है.

3

चोक ऑन करने के बाद तुरंत सेल्फ या किक न लगाएं. बेहतर होगा कि 30 से 60 सेकेंड तक चोक को ऑन रहने दें ताकि इंजन थोड़ा वार्म हो सके. इसके बाद चोक बंद करें और बाइक या स्कूटर स्टार्ट करें. यह तरीका इंजन पर अचानक पड़ने वाले दबाव को भी कम करता है.

4

ठंड के मौसम में स्कूटर और बाइक दोनों की बैटरी कमजोर हो जाती है. ठंड में बैटरी की पावर जल्दी गिरती है, जिससे सेल्फ स्टार्ट काम नहीं करता. ऐसे में बैटरी टर्मिनल साफ रखें, वायर ढीली न हों और अगर बैटरी बहुत पुरानी है तो उसे बदलवाना ही बेहतर होता है.

5

इंजन ऑयल भी सर्दियों में बड़ी भूमिका निभाता है. गाढ़ा ऑयल इंजन को फ्री मूवमेंट नहीं करने देता. इसलिए बाइक और स्कूटर में मौसम के हिसाब से सही ग्रेड का विंटर फ्रेंडली इंजन ऑयल डलवाना चाहिए. इससे स्टार्टिंग आसान होती है और माइलेज भी बेहतर बना रहता है.

6

ठंड में अगर सेल्फ काम नहीं कर रहा. तो किक स्टार्ट करें किक से इंजन को शुरुआती मूवमेंट मिल जाती है, जिससे ऑयल तेजी से सर्कुलेट होता है. सही चोक यूज, हेल्दी बैटरी और सही ऑयल के साथ बाइक और स्कूटर दोनों ठंड में बिना ड्रामा के स्टार्ट हो जाएंगे.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • यूटिलिटी
  • ठंडी में बाइक और स्कूटर स्टार्ट करने में आती है दिक्कत, ये रहा समाधान
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.