✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

कड़ाके की ठंड में भी टंकी से आएगा गुनगुना पानी,अपनाएं ये स्मार्ट तरीके

एबीपी लाइव   |  01 Jan 2026 03:16 PM (IST)
कड़ाके की ठंड में भी टंकी से आएगा गुनगुना पानी,अपनाएं ये स्मार्ट तरीके

सर्दियां शुरू होते ही हर घर में एक आम परेशानी सामने आती है. छत की टंकी का पानी इतना ठंडा हो जाता है कि नहाना, बर्तन धोना और कपड़े साफ करना मुश्किल लगने लगता है. मजबूरी में लोग गीजर या इलेक्ट्रिक हीटर चलाते हैं. जिससे बिजली का बिल तेजी से बढ़ता है.

1

सर्दियों में आप थोड़ी समझदारी से ठंडे पानी से बचने का इंतजाम कर सकते हैं. अगर आप बिना ज्यादा खर्च और बिना बिजली के टंकी का पानी गुनगुना रखना चाहते हैं. तो कुछ स्मार्ट तरीके आपके बहुत काम आ सकते हैं. ये तरीके न सिर्फ आसान हैं. बल्कि लंबे समय तक राहत भी देते हैं.

2

सोलर वॉटर हीटर सर्दियों के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन माना जाता है. इसे छत पर टंकी के पास लगाया जाता है. सूरज की रोशनी से यह पानी को गर्म करता है और धीरे धीरे पूरी टंकी में गर्म पानी पहुंच जाता है. इसमें बिजली की जरूरत नहीं होती और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए पानी आराम से मिल जाता है.

3

सोलर वॉटर हीटर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह एक बार लगाने के बाद सालों तक चलता है. इसकी मेंटेनेंस भी काफी कम होती है. इससे बिजली की बचत होती है और पर्यावरण को भी नुकसान नहीं पहुंचता. जो लोग लंबे समय का समाधान चाहते हैं. उनके लिए यह काफी अच्छा ऑप्शन है.

4

अगर आपका बजट कम है. तो टंकी को कवर करना एक आसान देसी जुगाड़ है. टंकी के चारों तरफ पुराने कंबल, गद्दे या मोटा कपड़ा अच्छी तरह लपेट दें. ऊपर से प्लास्टिक शीट या तिरपाल डाल दें. जिससे नमी अंदर न जाए. इससे टंकी का पानी ज्यादा ठंडा नहीं होता.

5

यह देसी तरीका टंकी के अंदर का टेंपरेचर नार्मल से कुछ डिग्री तक बनाए रखता है. रात की ठंड और ठंडी हवा का असर पानी पर कम पड़ता है. सुबह के समय पानी पूरी तरह बर्फ जैसा ठंडा नहीं लगता. जिससे रोजमर्रा के काम थोड़े आसान हो जाते हैं.

6

कुल मिलाकर सर्दियों में गर्म पानी के लिए हर बार गीजर चलाना जरूरी नहीं है. थोड़ी प्लानिंग और सही उपाय अपनाकर आप बिना बिजली के भी गुनगुना पानी पा सकते हैं. यह स्मार्ट तरीके न सिर्फ पैसे बचाते हैं. बल्कि सर्दियों को थोड़ा आरामदायक भी बना देते हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • यूटिलिटी
  • कड़ाके की ठंड में भी टंकी से आएगा गुनगुना पानी,अपनाएं ये स्मार्ट तरीके
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.