एक्सप्लोरर
यूपी में स्कूटी पाने के लिए लड़कियों को करना होगा ये काम, फिर सरकार देगी इनाम
UP Government Scooty Scheme: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश की लड़कियों के लिए एक नई योजना शुरू की है. इस योजना का नाम है रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना. जानें किन लड़कियों को मिलेगा इसका लाभ.
भारत सरकार देश के लोगों के लिए अलग-अलग तरह की योजनाएं चलाती है. सरकार महिलाओं के लिए और बच्चियों के लिए भी खास तौर पर कई योजनाएं लेकर आती है. केन्द्र सरकार के अलावा राज्य सरकारें भी महिलाओं-बच्चियों के लिए कई योजनाएं लेकर आती है.
1/6

उत्तर प्रदेश जनसंख्या के लिहाज से देश का सबसे बड़ा राज्य है. उत्तर प्रदेश महिलाओं की बच्चियों की संख्या भी काफी ज्यादा है देश के बाकी राज्यों के मुकाबले. यूपी की योगी सरकार इनके लिए अलग-अलग तरह की योजाएं चला रही है.
2/6

हाल ही में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने यूपी की लड़कियों के लिए नई योजना का ऐलान किया है लड़कियों को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से फ्री में स्कूटी दी जाएगी. जानें किन लड़कियों को मिलेगा सरकार की फ्री स्कूटी योजना का लाभ.
3/6

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश की लड़कियों के लिए एक नई योजना शुरू की है. इस योजना का नाम है रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना, इस योजना के लिए राज्य सरकार ने 400 करोड़ रुपए का बजट भी अलग से आवंटित कर दिया है.
4/6

यह योजना प्रदेश की उन बच्चियों के लिए है जो ग्रामीण क्षेत्र से आती हैं. उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी बहुत सी लड़कियां ऐसी हैं. जो अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ देती है. सरकार की इस योजना से उन्हें अपनी पढ़ाई जारी रखने मदद मिलेगी.
5/6

यूपी सरकार 12वीं में अच्छे रिजल्ट लाने वाली छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के तहत फ्री में स्कूटी देगी. सरकार ने यह जानकारी भी दी कि इसमें यूपी बोर्ड के अलावा सीबीएसई बोर्ड को भी शामिल किया जाएगा.
6/6

बता दें इस योजना के अलावा उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी में लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए छात्रा आवास बनाने का भी ऐलान किया है. इन सभी योजनाओं के जरिए प्रदेश की लाखों बच्चियों को फायदा पहुंचेगा.
Published at : 22 Feb 2025 03:01 PM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
क्रिकेट
बॉलीवुड























