Traffic Challan: क्या आपको पता है कि आपके कितने चालान कट चुके हैं? ऐसे आसानी से करें चेक

वाहन चलाते हुए अगर आपने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया तो आपका चालान कट जाता है, जिसे भरना आपके लिए जरूरी होता है.
पहले चालान ट्रैफिक पुलिस काटती थी, वहीं अब पुलिस के अलावा सड़कों पर लगे कैमरों से भी रोजाना हजारों चालान कटते हैं.
यही वजह है कि कई लोगों को पता ही नहीं चल पाता है कि उनके चालान कट रहे हैं, ऐसा अक्सर उन लोगों की वजह से होता है जिनका मोबाइल नंबर आरटीओ से लिंक नहीं होता है.
नंबर पर मैसेज नहीं आने के चलते लोगों के कई सारे चालान एक साथ हो जाते हैं, जिसके बाद गाड़ी जब्त होने की नौबत तक आ सकती है.
अब अगर आप भी कई सालों से बेफिक्र होकर गाड़ी चला रहे हैं और सोच रहे हैं कि आपका एक भी चालान नहीं कटा है तो तुरंत इसे चेक कर लें.
आप एक मिनट में ऑनलाइन ही अपने चालान चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको गूगल पर E-Challan टाइप करना है. इसके बाद सबसे ऊपर ई-चालान के वेबसाइट खुल जाएगी.
आपको यहां पर तीन विकल्प मिलेंगे, जिनमें ड्राइविंग लाइसेंस का नंबर, गाड़ी का नंबर और इंजन नंबर डाल सकते हैं. तीनों में से एक विकल्प को चुनकर आप गेट डीटेल्स पर क्लिक करें, आपके तमाम चालान आपके सामने होंगे.