सिर्फ 5000 रुपये में शुरू हो जाता है यह बिजनेस, 7 दिन में होने लगती है बंपर कमाई

आज के टाइम में नौकरी के साथ लोग बिजनेस को भी तवज्जो देते हैं. इसलिए लोग नौकरी छोड़कर बिजनेस की ओर रुख कर रहे हैं. लेकिन कई लोग सोचते हैं कि बिजनेस शुरू करने के लिए बहुत से पैसों की जरूरत पड़ती है. लेकिन ऐसा नहीं है.
सिर्फ 5000 रुपये में भी बढ़िया बिजनेस से कमाई की शुरुआत हो सकती है. लोगों की रोज की जरूरत को समझकर शुरू किया गया छोटा काम जल्दी बड़ा बन जाता है. शुरुआत में इसके लिए आपको बड़ा सेटअप नहीं चाहिए होता. सही डायरेक्शन में उठाया गया छोटा बिजनेस भी जल्दी से ग्रो करता है.
आप महज 5000 रुपये में घर से चलने वाली मिनी फूड सर्विस शुरू कर सकते हैं. जहां ताजा नाश्ता और हल्का खाना तैयार कर आसपास सप्लाई किया जाता है. कामकाजी लोग, छात्र और अकेले रहने वाले ग्राहक ऐसे ऑप्शन खोजते रहते हैं. छोटे मेन्यू के साथ शुरुआत करें जिससे गुणवत्ता अच्छी रहे.
शुरुआती बजट कच्चे सामान, पैकिंग मटेरियल और बेसिक किचन जरूरतों में लगाएं. प्रचार के लिए सोशल मीडिया, लोकल ग्रुप और आसपास की सोसायटी का सहारा लें. भरोसा बनाने के लिए पहले कुछ ऑर्डर कम मार्जिन पर पूरे करें. संतुष्ट ग्राहक ही सबसे तेज प्रचार करते हैं.
कुछ ही दिनों में रेगुलर ऑर्डर आने लगते हैं, अगर स्वाद और समय की पाबंदी बनी रहे. लोग दोबारा तभी जुड़ते हैं जब उन्हें हर बार बड़ा एक्सपीरिएंस मिले. साफ पैकिंग, तय समय और बढ़िया व्यवहार आपके बिजनेस को ऊपर लेके जाते हैं.
मेन्यू में सस्ते और फेमस ऑप्शन रखें जैसे पोहा, उपमा, पराठा, इडली, सैंडविच या हल्का स्नैक. इनकी लागत कम होती है और तैयारी भी आसान रहती है. मांग बढ़ने पर नए आइटम जोड़ें. लेकिन क्वालिटी से समझौता न करें. ग्राहकों की पसंद नोट करते रहें.
ऑर्डर मैनेजमेंट के लिए फिक्स टाइम रखें और पेमेंट UPI से लें. सुबह के ऑर्डर रात में और शाम के ऑर्डर दोपहर तक कन्फर्म करें. जैसे जैसे ऑर्डर बढ़ें, काम को व्यवस्थित करें और जरूरत पड़े तो मदद लें. छोटा इन्वेस्टमेंट सही तरीके से चलाया जाए तो कुछ ही हफ्तों में स्टेबल इनकम देने लगता है.