चोर भी लौटा देगा आपका फोन, इस एक सेटिंग से बिना पासवर्ड नहीं हो पाएगा कभी ऑफ

जब भी लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट से सफर करते हैं या फिर रास्ते पर चलते हैं तो अक्सर उनके फोन चोरी हो जाते हैं.
फोन चोरी की होने की घटनाएं पिछले कुछ सालों में काफी तेजी से बढ़ रही हैं, चोरों की नजर खासतौर पर महंगे फोन पर होती है.
फोन चोरी होने के बाद लोग अक्सर सिर्फ एक काम करते हैं, पुलिस स्टेशन जाकर या ऑनलाइन इसकी शिकायत कर देते हैं और फिर भूल जाते हैं.
जब भी चोर किसी का फोन चुराता है तो सबसे पहले उसे स्विच्ड ऑफ किया जाता है. जिससे फोन ट्रैक नहीं हो पाता.
आप अपने फोन पर एक ऐसी सेटिंग कर सकते हैं, जिससे चोर भी परेशान हो जाएगा और खुद ही आपका फोन लौटा देगा.
सबसे पहले आपको फोन की सेटिंग में जाकर required password to power off सर्च करना है. इसे ऑन करने के बाद आपका फोन बिना पासवर्ड के ऑन नहीं होगा.
अब चोर कितनी भी कोशिश कर ले, वो आपके फोन को ऑफ नहीं कर सकता है. फोन हर बार इसके लिए पासवर्ड मांगेगा और इस दौरान आपके फोन के ट्रेस होने की संभावना भी बढ़ जाएगी.