✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

विदेश जाने के लिए टूर पैकेज पर घट गया टैक्स, अब मालदीव घूमने गए तो कितना खर्चा आएगा?

नीलेश ओझा   |  03 Feb 2026 03:59 PM (IST)
विदेश जाने के लिए टूर पैकेज पर घट गया टैक्स, अब मालदीव घूमने गए तो कितना खर्चा आएगा?

केंद्रीय बजट 2026 में ओवरसीज खर्च पर लगने वाला TCS घटाकर बड़ा बदलाव किया गया है. इसका सीधा असर उन लोगों पर पड़ेगा जो विदेश घूमने का प्लान बनाते हैं. खासतौर टूर पैकेज लेने वालों के लिए अब विदेश ट्रिप प्लान करना आसान होगा.

1

पहले ओवरसीज टूर पैकेज पर 5 प्रतिशत TCS देना पड़ता था. कुछ मौकों पर यह 20 प्रतिशत तक पहुंच जाता था. जिससे पैकेज बुक करते समय बड़ी रकम फंस जाती थी. अब सरकार ने इसे घटाकर फ्लैट 2 प्रतिशत कर दिया है. इसके साथ ही किसी तरह की थ्रेशहोल्ड लिमिट भी नहीं रखी गई है.

2

अब अगर आपका मालदीव जाने के प्लान है. आप मालदीव का 2 लाख रुपये का टूर पैकेज बुक करते हैं. पहले 5 प्रतिशत के हिसाब से 10000 रुपये TCS देना पड़ता था. कई बार नियमों के चलते यह रकम और भी ज्यादा होती थी.

3

अब इसी पैकेज पर सिर्फ 4000 रुपये TCS लगेगा. यानी सीधी 6000 रुपये की राहत. अगर पैकेज 3 लाख रुपये का है तो पहले 15000 रुपये TCS देना पड़ता था. अब महज 6000 रुपये देना होगा. यानी 9000 रुपये कम देना पड़ेगा.

4

यह रकम अब आपकी जेब में रहेगी. जिसे आप होटल अपग्रेड, वाटर स्पोर्ट्स या लोकल एक्सपीरियंस पर खर्च कर सकते हैं.मालदीव जैसे डेस्टिनेशन में ज्यादातर लोग ट्रैवल एजेंसी से पैकेज बुक करते हैं. फ्लाइट, रिसॉर्ट, ट्रांसफर सब शामिल होता है.

5

ऐसे में TCS सीधे पैकेज अमाउंट पर लगता है. टैक्स कम होने से शुरुआती पेमेंट हल्का हो गया है. जिससे लोग आसानी से बुकिंग कर पा रहे हैं. पहले कई लोग TCS के चलते पैकेज बुकिंग टाल देते थे. क्योंकि बड़ी रकम तुरंत देनी पड़ती थी.

6

अब 2 प्रतिशत की रेट से यह बोझ काफी घट गया है. मिडिल क्लास ट्रैवलर्स के लिए यह बदलाव बड़ा फायदेमेंद है. जान लें मालदीव ट्रिप की कुल कीमत वही रहेगी. लेकिन बुकिंग के वक्त लगने वाली एक्ट्रा टैक्स की रकम काफी कम हो गई है. जिससे यह ट्रिप थोड़ी सस्ती हो जाएगी.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • यूटिलिटी
  • विदेश जाने के लिए टूर पैकेज पर घट गया टैक्स, अब मालदीव घूमने गए तो कितना खर्चा आएगा?
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.