सिर्फ बेटियों के पैरेंट्स हैं आप तो उनका पूरा खर्च उठाएगी सरकार, जानें इस योजना में कैसे कर सकते हैं अप्लाई?

अगर आपके घर में बेटी है और आप उसके भविष्य को लेकर अभी से प्लानिंग करना चाहते हैं. तो सरकार की एक खास सेविंग स्कीम आपके काम आ सकती है. यह योजना बेटियों की पढ़ाई और शादी जैसे बड़े खर्च को ध्यान में रखकर तैयार की गई है.
बेटियों के लिए इस स्कीम में अगर आप निवेश करना शुरू करते हैं. तो समय के साथ एक मजबूत फंड तैयार हो जाता है. इस योजना का नाम है सुकन्या समृद्धि योजना. यह एक लॉन्ग टर्म स्मॉल सेविंग स्कीम है. जिसमें निवेश आप करते हैं और सरकार तय ब्याज दर के जरिए आपकी रकम को बढ़ाती है.
यह कोई डायरेक्ट कैश बेनिफिट स्कीम नहीं. बल्कि एक इन्वेस्टमेंट स्कीम कही जा सकती है. इसमें अकाउंट बेटी के नाम पर खुलता है और माता पिता या कानूनी अभिभावक इसे ऑपरेट करते हैं. अकाउंट बेटी के जन्म से लेकर 10 साल की उम्र तक खुलवाया जा सकता है.
सामान्य तौर पर एक परिवार दो बेटियों के नाम पर अकाउंट खोल सकता है. कुछ खास परिस्थितियों में छूट भी मिलती है. निवेश की शुरुआत सालाना 250 रुपये से की जा सकती है और अधिकतम सीमा तय है. आप अपनी सुविधा के मुताबिक किस्तों में रकम जमा कर सकते हैं.
टैक्स के नजरिये से भी यह स्कीम काफी फायदेमंद है. इसमें जमा रकम पर छूट मिलती है. मिलने वाला ब्याज टैक्स फ्री होता है और मैच्योरिटी की रकम भी टैक्स से बाहर रहती है. यानी सेविंग के साथ टैक्स प्लानिंग का फायदा भी जुड़ जाता है.
मैच्योरिटी अवधि आमतौर पर 21 साल की होती है. हालांकि बेटी की पढ़ाई या शादी के लिए कुछ शर्तों के साथ आंशिक निकासी की सुविधा भी मिलती है. इससे जरूरत के समय फंड का इस्तेमाल किया जा सकता है. बिना पूरी योजना तोड़े.
अकाउंट खुलवाने के लिए नजदीकी पोस्ट ऑफिस या बैंक ब्रांच में फॉर्म भरना होता है. बेटी का बर्थ सर्टिफिकेट और अभिभावक के KYC डॉक्यूमेंट जमा करने होते हैं. एक बार अकाउंट शुरू हो गया तो रेगुलर निवेश के जरिए आप बेटी के भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बना सकते हैं.