ग्रुप या फैमिली के साथ कर रहे सफर तो तुरंत पढ़ लें ये नियम, रेलवे ने किया बड़ा बदलाव

देश में हर दिन करोड़ों लोग अलग अलग रूट्स पर ट्रेन से सफर करते हैं. कोई नौकरी के लिए यात्रा करता है. कोई पढ़ाई के लिए तो कोई परिवार के साथ घूमने निकलता है. खासकर छुट्टियों या त्योहारों के समय बड़ी संख्या में लोग परिवार या दोस्तों के साथ एक ही टिकट पर सफर करते हैं. ऐसे यात्रियों के लिए अब रेलवे ने एक अहम बदलाव किया है.
भारतीय रेलवे ने नए नियम के मुताबिक अगर कोई यात्री परिवार या ग्रुप के साथ एक ही पीएनआर पर यात्रा कर रहा है. तो सभी लोगों को अलग अलग पहचान पत्र दिखाने की जरूरत नहीं होगी. अब सिर्फ एक यात्री के पास पहचान पत्र होना काफी माना जाएगा. इससे खासकर परिवार के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलने वाली है.
दरअसल कई बार ऐसा होता है कि एक ही पीएनआर पर 4 से 6 लोग यात्रा कर रहे होते हैं. ऐसे में टिकट जांच के दौरान टीटीई सभी यात्रियों से पहचान पत्र मांगते थे. जिससे कई बार परेशानी भी हो जाती थी. इस सिचुएशन को आसान बनाने के लिए रेलवे ने यह नया नियम लागू किया है.
नए नियम के मुताबिक अगर एक पीएनआर पर छह लोगों का टिकट बुक है. तो उन छह में से किसी एक यात्री के पास आधार कार्ड या कोई दूसरा वैलिड पहचान पत्र होना जरूरी होगा. उसी पहचान पत्र के आधार पर बाकी यात्रियों की पहचान मान ली जाएगी.
हालांकि पहचान पत्र पूरी तरह वैलिड होना चाहिए. जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, पासपोर्ट या कोई दूसरा सरकारी पहचान पत्र. अगर टीटीई जांच के दौरान पहचान पत्र मांगते हैं. तो कम से कम एक यात्री के पास इसे दिखाने के लिए तैयार रहना चाहिए.
रेलवे का मानना है कि इस बदलाव से टिकट जांच की प्रोसेस भी आसान होगी और यात्रियों को भी कम झंझट का सामना करना पड़ेगा. खासकर परिवार के साथ यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह नियम काफी सुविधाजनक साबित हो सकता है.
इसलिए अगर आप भी आने वाले दिनों में परिवार या दोस्तों के साथ ट्रेन से यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं. तो इस नियम को जरूर याद रखें. कोशिश करें कि ग्रुप में कम से कम एक व्यक्ति अपने साथ वैध पहचान पत्र जरूर रखे. दिससे सफर के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो.