✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

कितने दिन पहले करा सकते हैं ट्रेन का पूरा कोच बुक, जान लीजिए पूरा तरीका

एबीपी लाइव   |  23 Sep 2025 03:32 PM (IST)
कितने दिन पहले करा सकते हैं ट्रेन का पूरा कोच बुक, जान लीजिए पूरा तरीका

देश में रोजाना करोड़ों लोग ट्रेन से सफर करते हैं. कई बार लोग परिवार परिवार के साथ ट्रैवल करते हैं तो कई बार किसी बड़े ग्रुप के साथ ट्रैवल करते हैं. ऐसे में कई बार लोगों के मन में ख्याल आता है. क्या वह पूरा कोच भी बुक कर सकते हैं.

1

अगर आप किसी बड़े ग्रुप के साथ या अपनी पूरी फैमिली के साथ ट्रेन से कहीं जाना चाहते हैं. और उसके लिए आप ट्रेन का कोच बुक करना चाहते हैं. तो रेलवे की ओर से आपको इसकी सहूलियत मिलती है. कुछ नियम और प्रक्रिया तय की गई है.

2

कई लोग सोचते हैं कि पूरे कोच बुक करना बहुत मुश्किल काम है. नार्मली पूरे कोच को बुक करना उन यात्रियों के लिए होता है जो बड़े ग्रुप, ऑफिस टीम या किसी इवेंट के लिए सफर कर रहे हैं. इसमें सीटों की संख्या और ट्रेन की उपलब्धता दोनों मायने रखते हैं.

3

आम रिजर्वेशन की तुलना में इसमें थोड़ा ज्यादा प्लानिंग और एप्लीकेशन की जरूरत होती है.रेलवे के नियम के मुताबिक नॉर्मल रिजर्वेशन की तरह ही यह भी 60 दिन पहले से खुलता है. लेकिन पूरे कोच बुक करने के लिए अलग से प्रोसेस होती है

4

यात्री को ट्रेन के स्टेशन मास्टर या रेलवे ऑफिस से संपर्क करना पड़ता है. इसके लिए एप्लीकेशन फार्म और यात्रियों की लिस्ट देना जरूरी होता है. पूरा कोच बुक कराने के लिए रेलवे अधिकारियों द्वारा सीटों की उपलब्धता चेक की जाती है.

5

ट्रेन के पब्लिक रिजर्वेशन से पहले ही यह प्रक्रिया शुरू होती है. कई बार अधिकारियों से व्यक्तिगत संपर्क करना पड़ता है और आवेदन को मंजूरी मिलने के बाद ही पूरा कोच ब्लॉक किया जाता है. इसमें पेमेंट की प्रक्रिया भी अलग होती है.

6

पूरे कोच के लिए नार्मल टिकटिंग से ज्यादा फीस लग सकती है और पेमेंट ऑनलाइन या रेलवे चालान के जरिए किया जा सकता है. भुगतान पूरी तरह से कंफर्म होने के बाद ही सीटें ब्लॉक होती हैं. इस तरह सुनिश्चित होता है कि कोई सीट खाली न रहे.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • यूटिलिटी
  • कितने दिन पहले करा सकते हैं ट्रेन का पूरा कोच बुक, जान लीजिए पूरा तरीका
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.