PM Surya Ghar Yojana: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए कब तक कर सकते हैं आवेदन?

केंद्र सरकार की तरफ से लोकसभा चुनाव से पहले पीएम सूर्य घर योजना लॉन्च की गई है, जिसमें लोगों के घरों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे.
पीएम सूर्य घर योजना के तहत सरकार सोलर पैनल लगाने पर सब्सिडी दे रही है, साथ ही सोलर पैनल लगाने वाले घरों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली की बात कही गई है.
पीएम सूर्य घर योजना के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं, तमाम राज्यों से लोग इस रूफटॉप पैनल के लिए आवेदन कर रहे हैं.
इस योजना को लेकर कुछ लोगों के मन में कई तरह के सवाल भी हैं, जिनमें एक सवाल ये भी है कि कब तक इस मुफ्त बिजली योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं.
दरअसल सरकार की तरफ से आवेदन की कोई आखिरी तारीख नहीं बताई गई है. सरकार ने बताया है कि एक करोड़ परिवारों को इस योजना के तहत लाभ मिलेगा.
पीएम सूर्य घर योजना के तहत 18 हजार रुपये से लेकर 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी सरकार की तरफ से दी जा रही है.
पीएम सूर्य घर योजना के जरिए अगर आप सोलर पैनल लगाते हैं तो आप हर महीने बचने वाली बिजली को सरकारी कंपनियों को भी बेच सकते हैं.