इस दिन जारी हो सकती है किसान योजना की अगली किस्त, पूरे करवा लें ये दो काम, नहीं तो अटक सकते हैं पैसे

भारत सरकार द्वारा देश के नागरिकों के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाई जाती है. भारत एक कृषि प्रधान देश है. इसलिए भारत सरकार किसानों के हितों को देखकर खासतौर पर उनके लिए भी योजनाएं चलाती है.
केंद्र सरकार की कई ऐसी योजनाएं होती हैं. जिनका किसानों को अलग-अलग तरीकों से लाभ होता है. एक योजना है जिससे सीधा आर्थिक लाभ होता है.
साल 2018 में भारत सरकार ने किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरूआत की थी. इस योजना के तहत लाभार्थी किसानों को सालाना 6000 रुपये दिए जाते हैं.
4-4 महीनों के अंतराल पर किसानों को यह राशि दी जाती है. डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से यह पैसे सीधे किसानों के खाते में भेजे जाते हैं.
भारत सरकार द्वारा अब तक इसकी 17 किस्तें जारी की जा चुकी है. पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से जारी की थी. अब किसानों को योजना की अगली यानी 18वीं किस्त का इंतजार है.
भारत सरकार द्वारा अक्टूबर के महीने में किसान योजना की 18वीं किस्त जारी की जा सकती है. लेकिन किस्त मिलने से पहले किसानों को कुछ काम करने जरूरी हैं. वरना उनकी किस्त के पैसे अटक सकते हैं.
सरकार द्वारा किसानों को पहले ही इस बारे में सूचित कर दिया गया है. योजना के लिए लाभार्थी किसानों को ई केवाईसी और भूमि सत्यापन करवाना जरूरी है. जिन किसानों ने इन कामों को अबतक नहीं करवाया. उनकी अगली किस्त अटक सकती है.