✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

क्या अगले महीने जारी होगी 22वीं किस्त? जानिए किसानों के खाते में कब आएंगे 2000 रुपये

एबीपी लाइव   |  09 Jan 2026 05:01 PM (IST)
क्या अगले महीने जारी होगी 22वीं किस्त? जानिए किसानों के खाते में कब आएंगे 2000 रुपये

नए साल की शुरुआत के साथ ही करोड़ों किसानों की नजर पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त पर टिकी है. हर चार महीने मिलने वाले 2000 रुपये कई परिवारों के लिए बड़ी राहत होते हैं. इस बार इंतजार के साथ एक अलर्ट भी जुड़ा है. क्योंकि सरकार ने नियमों में कुछ जरूरी बदलाव किए हैं.

1

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6000 रुपये दिए जाते हैं. यह रकम तीन बराबर किस्तों में सीधे बैंक खाते में आती है. अब तक 21 किस्तें जारी हो चुकी हैं और लाखों किसान इसका फायदा ले चुके हैं. अब अगली किस्त को लेकर चर्चाएं तेज हैं.

2

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम किसान की 22वीं किस्त फरवरी 2026 में जारी हो सकती है. हालांकि सरकार की ओर से अभी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है. इसलिए किसानों को सलाह दी जा रही है कि वह पीएम किसान योजना की वेबसाइट और ऐप पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें.

3

इस बार सबसे बड़ा बदलाव यूनिक Farmer ID को लेकर है. सरकार ने साफ संकेत दिए हैं कि अब सिर्फ e KYC काफी नहीं होगी. जिन किसानों के पास Farmer ID नहीं होगी, उनकी किस्त रोकी जा सकती है. इसका मकसद सही किसानों तक ही योजना का लाभ पहुंचाना है.

4

e KYC अब भी जरूरी है. किसान PM Kisan वेबसाइट पर OTP से e KYC कर सकते हैं. नजदीकी CSC सेंटर पर बायोमेट्रिक KYC की सुविधा भी है. इसके अलावा PM Kisan ऐप में फेस ऑथेंटिकेशन का ऑप्शन दिया गया है, जिससे मोबाइल से ही प्रक्रिया पूरी हो जाती है.

5

कई बार किस्त e KYC के अलावा दूसरी वजहों से भी अटक जाती है. आधार और बैंक खाते की जानकारी में गड़बड़ी, IFSC बदलना, बैंक KYC अपडेट न होना या जमीन के रिकॉर्ड में दिक्कत होना आम कारण हैं. ऐसे मामलों में तुरंत जानकारी सही कराना जरूरी है.

6

अगर किसी किसान की किस्त रुक जाए. तो वह CSC सेंटर, बैंक या कृषि विभाग से संपर्क कर सकता है. सरकार ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं. 2000 रुपये समय पर पाने के लिए e KYC पूरी रखें, Farmer ID बनवाएं और बैंक और जमीन से जुड़ा डेटा जरूर जांच लें.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • यूटिलिटी
  • क्या अगले महीने जारी होगी 22वीं किस्त? जानिए किसानों के खाते में कब आएंगे 2000 रुपये
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.