किसानों को अब पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त का इंतजार, इस महीने हो सकती है जारी

भारत सरकार देश के नागरिकों के लिए बहुत सारी योजनाएं चलती है. इनमें अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग तरह की योजनाएं होती है.
सरकार देश के किसानों के लिए भी कई सारी योजना चलाती है. जिनका किसानों को सीधा आर्थिक लाभ होता है.
किसानों के लिए ऐसी ही एक योजना साल 2019 में शुरू की गई थी. योजना का नाम था प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना.
इस योजना के तहत सरकार द्वारा किसानों को सालाना 6000 रुपये का आर्थिक लाभ दिया जाता है. चार महीनों के अंतराल पर 2000 रुपयों की राशि किस्तों में भेजी जाती है.
अब तक इस योजना के तहत 17 किस्तें जारी की जा चुकी है. जून के महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से 17वीं किस्त जारी की थी.
देश के लगभग 12 करोड़ किसानों को जिसका लाभ मिला था अब किसानों को योजना की अगली और 18वीं किस्त का इंतजार है.
अनुमान लगाया जा रहा है कि अक्टूबर के महीने में भारत सरकार द्वारा किसानों के खाते में 18वीं किस्त भेज दी जाएगी.