Train Luggage: ट्रेन से कैसे भेज सकते हैं पार्सल, कितना लगता है पैसा?

ट्रेन से आपने कभी न कभी यात्रा जरूर की होगी, ये एक ऐसा सफर है जो काफी आरामदायक और सस्ता भी है.
ट्रेन में रोजाना लाखों लोग एक शहर से दूसरे शहर तक जाते हैं, इसके लिए उन्हें टिकट खरीदनी होती है जो अलग-अलग कैटेगरी में मिलती है.
ट्रेन से सिर्फ लोग ही नहीं जाते हैं, बल्कि सामान भी भेजा जाता है. इसके लिए अलग से एक बोगी रहती है, जिसमें पार्सल जाते हैं.
अगर आप भी ट्रेन में कोई सामान भेजना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको रेलवे स्टेशन जाना होगा, यहां आपको तमाम तरह की जानकारी मिलेगी.
आपको रेलवे स्टेशन में ये जानकारी देनी होगी कि क्या सामान आप भेज रहे हैं और इसे कहां भेजना है. आपकी सभी जानकारी लेने के बाद आपको एक स्लिप दी जाएगी.
आपको अपना सामान पार्सल ऑफिस लेकर जाना होगा, जिसके बाद आपको यहां फॉर्वर्डिंग लेटर भरना होगा और फीस देनी होगी.
अब पैसे की बात करें तो ये दूरी और आपके सामान के वजन पर तय करता है. एक बार पैसे देने के बाद आपका सामान सुरक्षित तरीके से एक जगह से दूसरी जगह पहुंच जाएगा.