✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

इस राज्य की महिलाओं के लिए खुशखबरी, महतारी वंदन योजना में फिर से होंगे आवेदन

एबीपी लाइव   |  09 Nov 2024 06:04 PM (IST)
1

छत्तीसगढ़ की सरकार विष्णु देव साय सरकार ने इस साल महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना शुरू की है. सरकार इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये देती हैं. प्रदेश की लाखों महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलता है.

2

छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के लिए एक नया मौका दिया है. वह महिलाएं जो पहले सफलतापूर्वक महतारी वंदन योजना के तहत आवेदन नहीं कर पाईं थीं. वह महिलाएं अब दोबारा से योजना में आवेदन कर सकती हैं.

3

छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने इसे लेकर बताया कि जो पात्र महिलाएं रजिस्ट्रेशन करवाने से पहले रह गईं थीं. अब उन महिलाओं के लिए दोबारा से पोर्टल ओपन किया जाएगा. इसके लिए जल्द ही आवेदन फॉर्म जारी किए जाएंगे.

4

हालांकि सरकार की ओर से यह जानकारी नहीं दी गई है कि महतारी वंदन योजना के लिए दोबारा रजिस्ट्रेशन करने के लिए पोर्टल कब से ओपन किया जाएगा. बता दें फिलहाल प्रदेश की तकरीबन 70 लाख से ज्यादा महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है.

5

छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से 5 फरवरी 2024 से लेकर 20 फरवरी 2024 तक यानी 20 दिन तक आवेदन के लिए समय दिया गया था. लेकिन इस दौरान कई महिलाएं ऐसी थी जो योजना में आवेदन नहीं कर पाईं थीं. उन्हें लाभ नहीं मिल पाया था. अब उनके लिए दोबारा पोर्टल ओपन किया जाएगा.

6

छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना में लाभ लेने के लिए महिलाओं को छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना जरूरी है. इसके साथ ही आवेदन करने वाली महिलाओं की उम्र 23 साल से लेकर 60 साल के बीच होनी जरूरी है. इसके साथ ही महिलाओं के परिवार की सालाना इनकम 2.5 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • यूटिलिटी
  • इस राज्य की महिलाओं के लिए खुशखबरी, महतारी वंदन योजना में फिर से होंगे आवेदन
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.