✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

49 दिन बाद बंद हो रही 7.5 पर्सेंट ब्याज देने वाली धाकड़ स्कीम, महिलाओं को होगा तगड़ा नुकसान

एबीपी लाइव   |  10 Feb 2025 05:03 PM (IST)
49 दिन बाद बंद हो रही 7.5 पर्सेंट ब्याज देने वाली धाकड़ स्कीम, महिलाओं को होगा तगड़ा नुकसान

भारत सरकार महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती है. सरकार की इन योजनाओं का फायदा देश की करोड़ों महिलाओं को होता है.

1

महिलाओं के लिए भी बचत एक बेहद जरूरी हिस्सा है. इसलिए सरकार महिलाओं के लिए बहुत तरह की बचत योजनाएं चलाती है. जिनमें महिलाओं को निवेश करने पर अच्छा खासा रिटर्न मिलता है. ऐसी ही एक योजना साल 2023 में शुरू की गई थी.

2

इस योजना का नाम है महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना. जो कि 1 अप्रैल, 2023 को भारत सरकार की ओर से शुरू की गई थी. बता दें इस योजना में निवेश करने पर महिलाओं को अच्छा खासा रिटर्न मिलता है. और टैक्स बचत भी होती है.

3

फिलहाल इस योजना में ब्याज दर की बात की जाए तो वह 7.5% है. इस योजना में काम से कम 1000 रुपये तो वही अधिकतम 2 लाख रुपये तक निवेश किया जा सकते हैं. लेकिन आपको बता दें इस योजना की अवधि 2 साल की है.

4

जो कि अगले महीने यानी मार्च 2025 में पूरी होने वाली है. यानी कि अगले महीने से यह योजना बंद हो जाएगी. इस योजना के बंद होने से देश की करोड़ महिलाओं को खासा नुकसान जरूर होगा. क्योंकि फिलहाल इस बचत योजना के मुकाबले महिलाओं के लिए और कोई बचत योजना इतनी बेहतर नहीं है.

5

अगर कोई महिला अभी भी इस योजना में खाता खुलवाना चाहती है तो वह 31 मार्च 2025 तक खुला सकती है. बता दें इसके बाद यह योजना बंद कर दी जाएगी. और इसमें खाता नहीं खुलवाया जा सकेगा. महिलाओं के पास सिर्फ 49 दिन का ही समय बचा है.

6

बता दें इस योजना में खाता खुलवाने के लिए महिलाएं अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस जा सकती हैं. इसके अलावा वह अपने नजदीकी बैंक ब्रांच जाकर भी इस योजना में अपना खाता खुलवा सकती हैं. 18 साल से कम उम्र की बच्चियों के माता-पिता या उनके अभिभावाक खाता खुलवा सकते हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • यूटिलिटी
  • 49 दिन बाद बंद हो रही 7.5 पर्सेंट ब्याज देने वाली धाकड़ स्कीम, महिलाओं को होगा तगड़ा नुकसान
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.