सिलेंडर वाला आपसे भी ले रहा ज्यादा पैसे, कहां कर सकते हैं शिकायत?
अब लगभग सभी के घरों में खाना गैस चूल्हों पर बनता है. जिसके लिए गैस सिलेंडर का इस्तेमाल होता है. गैस सिलेंडर का इस्तेमाल बड़ी ही आसानी से किया जा सकता है और इसके इस्तेमाल से वक्त की भी काफी बचत होती है.
भारत में एक दौर था जब लोगों को गैस सिलेंडर लेने के लिए गैस एजेंसी जाना पड़ता था. लेकिन अब लगभग सभी शहरों में यह सुविधा उपलब्ध है कि लोगों को उनके घर पर ही गैस सिलेंडर पहुंचा दिया जाता है.
देश के अलग-अलग शहरों में गैस सिलेंडर के अलग-अलग दाम हैं. किसी शहर में कम तो किसी शहर में ज्यादा मसलन बात की जाए तो दिल्ली में गैस सिलेंडर की कीमत कम है. तो वहीं चेन्नई में ज्यादा है.
अगर आप की गैस एजेंसी वाला अगर आपके राज्य में गैस सिलेंडर की कीमतों से ज्यादा रुपये की मांग कर रहा है. तो फिर ऐसे में आप उसकी शिकायत कर सकते हैं. आप चाहे तो टोल फ्री नंबर 18002333555 पर काॅल करके शिकायत कर सकते हैं.
इसके अलावा आप एलपीजी इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर 1906 पर काॅल करके भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं. इसके अलावा आप सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के आधिकारिक हैंडल @MoPNG_eSeva को टैग करके अपनी शिकायत कर सकते हैं.
बता दें कई बार उपभोक्ताओं से गैस सिलेंडर डिलीवर करते वक्त एक्स्ट्रा पैसों की मांग की जाती है. उनसे डिलीवरी चार्ज के तौर पर पैसे मांगे जाते हैं. आपको बता दें जब आप सिलेंडर बुक करते हैं. तो उसे दौरान उसमें ही होम डिलीवरी चार्जेस इंक्लूड होते हैं. वह आपको अलग से नहीं देने होते