✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

आज से बदल गए रेलवे के ये नियम, टिकट बुक करने से पहले पढ़ लें ये खबर

एबीपी लाइव   |  01 Jul 2025 07:01 AM (IST)
आज से बदल गए रेलवे के ये नियम, टिकट बुक करने से पहले पढ़ लें ये खबर

रेल यात्रा की शुरुआत टिकट बुक करने से होती है और इसे सरल और सुविधाजनक बनाने के लिए रेलवे ने कई कदम उठा लिए हैं. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इन बदलावों की समीक्षा की और कहा है कि टिकटिंग प्रणाली को स्मार्ट, पारदर्शी, सुलभ और प्रभावी होना चाहिए. यात्री सुविधा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, ताकि ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को सहज और आरामदायक अनुभव मिल सके.

1

वर्तमान व्यवस्था में अभी आरक्षण चार्ट ट्रेन के रवाना होने से चार घंटे पहले बनाया जाता है, जिससे यात्रियों में अनिश्चितता बनी रहती है. खासकर उन लोगों को काफी दिक्कत होती है, जो दूर के इलाकों से ट्रेन पकड़ने आते हैं. अब रेलवे बोर्ड ने चार्ट ट्रेन रवाना होने से आठ घंटे पहले तैयार करने का फैसला किया है.

2

अगर कोई ट्रेन दोपहर 2 बजे से पहले रवाना होने वाली है तो चार्ट एक दिन पहले रात 9 बजे ही तैयार कर लिया जाएगा. रेल मंत्री ने इस प्रस्ताव से सहमति भी जता दी है और चरणबद्ध तरीके से इसे लागू करने के निर्देश दिए, ताकि कोई रुकावट न आए.

3

इस कदम के पीछे का मकसद ये है कि वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को अपनी टिकट की स्थिति का जल्दी पता चलेगा. अगर जरूरत हो तो उन्हें अपने सफर के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के लिए अधिक समय मिलेगा. इससे खासकर दूरदराज या शहरी उपनगरों से आने वाले पैसेंजर्स को फायदा मिलेगा.

4

रेलवे दिसंबर 2025 तक आधुनिक यात्री आरक्षण प्रणाली (PRS) में भी बदलाव की तैयारी कर रहा है. रेल मंत्री वैष्णव ने नई पीआरएस प्रणाली की प्रगति की समीक्षा की. इस परियोजना पर पिछले कुछ महीनों से CRIS काम भी कर रहा है. नई प्रणाली अधिक लचीली, सक्षम और मौजूदा लोड से दस गुना अधिक संभालने में सक्षम होगी. इसके तहत टिकट बुकिंग क्षमता बढ़ेगी, जो वर्तमान में 32,000 प्रति मिनट से बढ़कर 1.5 लाख टिकट प्रति मिनट होगी.

5

इसके अलावा इंक्वायरी क्षमता भी 4 लाख से बढ़कर 40 लाख प्रति मिनट होगी. इसमें नई सुविधाएं जैसे बहुभाषी और यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस, सीट विकल्प चुनने की सुविधा, किराया कैलेंडर, दिव्यांगजन, छात्र, रोगियों आदि के लिए ऑप्शन भी जोड़े जाएंगे.

6

रेलवे 1 जुलाई 2025 से Tatkal टिकट सिर्फ प्रमाणित उपयोगकर्ताओं को ही बुक करने की इजाजत देगा. साथ ही, IRCTC वेबसाइट/ऐप पर जुलाई के अंत तक OTP आधारित वेरिफिकेशन भी जरूरी किया जाएगा. Tatkal बुकिंग के लिए ऑथेंटिसिएशन सिस्टम का विस्तार किया जाएगा और यह वेरिफिकेशन, आधार कार्ड नंबर या डिजीलॉकर में उपलब्ध किसी भी सरकारी पहचान पत्र के जरिए किया जाएगा.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • यूटिलिटी
  • आज से बदल गए रेलवे के ये नियम, टिकट बुक करने से पहले पढ़ लें ये खबर
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.