भारतीय रेलवे में महिलाओं को मिलते हैं ये अधिकार, नहीं जानते होंगे आप

भारतीय रेलवे में यात्रियों को बहुत सारी सहूलियतें मिलती हैं. इसमें खासतौर पर बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं शामिल हैं. रेलवे द्वारा इन्हें अन्य यात्रियों से ज्यादा सुविधाएं मिलती हैं.
रेलवे में बुजुर्गों को सीनीयर सिटीजन कोटे के तहत यात्रा के दौरान किराए पर रियायत दी जाती है. तो वहीं महिलाओं के लिए भी ट्रेनों में अलग से कोटा होता है.
भारतीय रेलवे में रोजाना करोड़ों की संख्या में यात्री सफर करते हैं. इनमें से काफी संख्या महिला यात्रियों की भी होती है.
भारतीय रेलवे द्वारा उन महिलाओं को जिन्हें राष्ट्रपति द्वारा पुलिस मैडल मिला होता है और जिन्हें पुलिस पुरस्कार मिला होता है.या जिनके पति युद्ध में शहीद हो गए होते हैं. उन महिलाओं को किराए में 50% छूट मिलती है.
अगर ट्रेन लेट होती है तो भारतीय रेलवे द्वारा महिलाओं के लिए अलग से वेटिंग लाउंज बनाया गया होता है. जहां सिर्फ महिलाओं को ही अनुमति होती है.
ट्रेन में अगर कोई महिला अकेले सफर कर रही है. तो वह को ट्रेन में अपनी सीट बदलवानी है. तो वह अपनी सीट बदलवाने के लिए टीटीई से आग्रह कर सकती है. टीटीई इसके लिए मना नहीं कर सकता.
ट्रेन में अगर कोई महिला बिना रिजर्वेशन या बिना टिकट के सफर करती है. अगर महिला के पास पैसे नहीं तो ऐसे में टीटीई ट्रेन से नहीं उतार सकता. कुछ शर्तों के साथ महिला को सफर जारी रखने दिया जा सकता है.